गुजरात 8 दिसम्बर 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद गुजरात कांग्रेस के प्रभारी रघु शर्मा ने इस्तीफा दे दिया है। रघु शर्मा ने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजा है।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे को भेजे अपने इस्तीफे में रघु शर्मा ने कहा कि वो गुजरात में कांग्रेस की अप्रत्यशित हार की सम्पूर्ण नैतिक जिम्मेदारी लेते हैं। इसी के साथ ही प्रभारी शर्मा ने इस्तीफा देते हुए अध्यक्ष से इस्तीफा स्वीकार करने का आग्रह किया है।
बता दें कि गुजरात में भाजपा अब तक की सबसे प्रचंड जीत हासिल कर 155 के आंकड़े पर पहुंच गई है। वहीं, इतिहास में कांग्रेस का अब तक का सबसे कमजोर प्रदर्शन रहा है। कांग्रेस सिर्फ 18 सीटों पर सिमट कर रह गई, जबकि पहली बार चुनाव में उतरी आम आदमी पार्टी ने सूबे में खाता खोलते हुए 5 सीटों पर बढ़त बनाई है।
गौरतलब है कि राजस्थान के केकड़ी से विधायक और अशोक गहलोत सरकार में मंत्री रहे रघु शर्मा को कांग्रेस ने अक्टूबर 2021 में प्रभारी बना कर गुजरात की जिम्मेदारी दी थी। शर्मा इससे पहले अजमेर से सांसद भी रह चुके हैं। वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुजरात चुनाव में आब्जर्वर बनाए गए थे।
