रायपुर 26 मार्च 2022. रेडी टू इट पर उच्च न्यायालय में अभी अंतिम फैसला आना बाकि है उधर शासन ने रेडी टू इट 1 अप्रैल से सभी बीज निगम द्वारा संचालित करने का आदेश सभी कलेक्टर्स को जारी कर दिया है। विभाग ने सभी कलेक्टर्स को जारी आदेश में कहा 1 अप्रैल से आंगनबाड़ी केन्द्रो के माध्यम से रेडी टू इट आपूर्ति करने का निर्देश दिया है।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
जानकारी अनुसार रेडी टू इट को लेकर उच्च न्यायालय में 24 मार्च को सुनवाई हुई जिसमे बीज निगम ने अपना पक्ष रखने कोर्ट से चार दिनों का समय माँगा था, अब सुनवाई 28 और 29 मार्च को होगी.. उसके बाद फैसला आ सकता है। फैसला आने के पूर्व आदेश जारी होने पर अलग अलग कयास लगाए जा रहे है। ज्ञातव्य हो की प्रदेश भर 257 महिला समूहों ने इसके खिलाफ में उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल किया है। इस मामले में संचालक महिला बाल विकास दिव्या मिश्रा ने कहा कि
“कोर्ट ने कैबिनेट के फैसले पर रोक नहीं लगाई है.. जिसके बाद शासन अपना काम कर रहा है। अभी सुनवाई जारी है, कोर्ट का जो भी आदेश होगा उसे लागू किया जायेगा।”
ना दस्तावेज ना अनुभव और बन गया डिप्टी रजिस्ट्रार, शिकायत पर विभाग ने शुरू की जाँच..
