नई दिल्ली 30 सितम्बर 2022: देश में लगातार बढ़ती महंगाई के बीच RBI ने रेपो रेट में एक बार फिर से इजाफा किया है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने रेपो रेट में 0.50% की बढ़ोतरी की है। रेपो रेट बढ़ने के बाद अब बैंक लोन की ब्याज दरें और ईएमआई महंगी हो जाएंगी। आइए आपको बताते हैं कि रेपो रेट में वृद्धि का आपकी जेब पर क्या असर पड़ेगा।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
अवैध लोन एप्स पर कसेगा शिकंजा, RBI तैयार करेगा ‘व्हाइट लिस्ट’
RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार की सुबह रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट का बढ़ोतरी करने का ऐलान किया। इसके बाद अब रेपो रेट 5.40% से बढ़कर 5.90% पहुंच गया है। साथ ही शक्तिकांत दास ने कहा कि रेपो रेट में बदलाव तुरंत प्रभाव से लागू किए जाएंगे। रेपो रेट में इजाफे का मतलब है कि अब बैंकों से लिया जाना वाला कर्ज महंगा हो जाएगा। साथ ही ईएमआई भी ज्यादा चुकानी होगी।
बता दें कि बीते महीने अगस्त की 5 तारीख के दिन भी रेपो रेट 0.50% बढ़ाया गया था। लगातार बढ़ती महंगाई के कारण ही केंद्रीय बैंक में बढ़ोतरी की है। मई के बाद अब तक केंद्रीय बैंक रेपो रेट में चौथीं बार इजाफा कर चुका है। आरबीआई की ओर से कहा भी गया कि महंगाई इस समय सभी सेक्टरों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। यहां तक की अमेरिकी फेडरल रिजर्व समेत दुनिया के कई प्रमुख बैंकों ने भी ब्याज दरों में वृद्धि की हैं।
आप पर क्या पड़ेगा असर
अब बैंकों से लोन ने महंगा हो जाएगा और ईएमआई भी पहले के मुकाबले ज्यादा चुकानी होगी। रेपो रेट के बढ़ने से बैंकों से मिलने वाले होम, पर्सनल और कार लोन जैसे अन्य कर्जों पर ब्याज दरें बढ़ जाएंगी। होम लोन की दरें 8 फीसदी से अधिक हो जाएगी, यानी घर खरीदना भी महंगा हो जाएगा। अगस्त महीने में देश की खुदरा महंगाई दर 7 फीसदी पर पहुंच गई है।
