छत्तीसगढ़ प्रवास में राममाधव: साहित्य परब और आरएसएस के कार्यक्रमों में होंगे शामिल।

रायपुर 19 नवंबर 2022.  आरएसएस के पदाधिकारी राममाधव रविवार को राजधानी में रहेंगे, वे यहाँ साहित्य परब 2022 कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। उक्त कार्यक्रम जेल रोड स्थित निजी होटल में रायपुर लिटफेस्ट सोसायटी द्वारा आयोजित किया गया है। दो दिनों के इस कार्यक्रम में साहित्य और उपनिवेशक मानसिकता और साहित्य संस्कृति में पड़ने वाले विषयो पर चर्चा होगी। कार्यक्रम के पहले सत्र में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलपति बलदेव भाई शर्मा, राजीव रंजन प्रसाद, श्याम किशोर बेचैन शामिल होंगे। राममाधव सोमवार को बिलासपुर में आरएसएस के कार्यक्रम में शामिल होंगे। कुछ दिन पहले ही राममाधव राजधानी में अपने किताब के विमोचन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।

प्रदेश प्रवास पर आरएसएस प्रमुख: आज स्व. जूदेव की प्रतिमा का किया अनावरण, कल बौद्धिक में शामिल होंगे डॉ भागवत..

error: Content is protected !!