रामलला दर्शन योजना: जांजगीर चाम्पा जिले के 187 राम भक्तों की टोली हुई रवाना
स्वतंत्रबोल
रायपुर 10 जुलाई 2024मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार द्वारा संचालित रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत आज जांजगीर-चाम्पा जिले के 187 राम भक्तों की टोली एवं 10 एस्कॉर्ट ऑफिसर्स को बिलासपुर रेलवे स्टेशन से अयोध्या जाने वाली विशेष ट्रेन के माध्यम से रवाना किया गया। इस अवसर पर खोखरा चौक, जांजगीर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक व्यास नारायण कश्यप, कलेक्टर आकाश छिकारा एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने राम भक्तों को जांजगीर से रेलवे स्टेशन बिलासपुर तक ले जाने वाली बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विधायक व्यास नारायण कश्यप ने रामलला दर्शन के लिए रवाना हो रहे सभी श्रद्धालुओं को सकुशल यात्रा की शुभकामनाएं दीं और नागरिकों से आग्रह किया कि वे शासन की इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। इस अवसर पर खोखरा चौक, जांजगीर, जय राम के नारों से गूंजायमान हो गया।
श्रद्धालु बलराम पांडे ने इस योजना की सराहना करते हुए कहा, ष्मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा निकाली गई रामलला दर्शन योजना बहुत ही अच्छी योजना है। इसके माध्यम से हम सुविधाओं के साथ निशुल्क अयोध्या जाकर भगवान रामलला जी के दर्शन कर पा रहे हैं। यह हमारे लिए बहुत बड़ी सौभाग्य की बात है।
राकेश तिवारी ने उत्साहपूर्वक मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद देते हुए कहा, ष् रामलला दर्शन योजना बहुत ही अच्छी योजना है। इसके माध्यम से हम निशुल्क अयोध्या जाकर भगवान रामलला के दर्शन कर पा रहे हैं। उन्होंने राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान मुख्यमंत्री को हमेशा सुखी रखे।ष्
तीर्थयात्रियों ने रामलला दर्शन योजना की प्रशंसा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन की यह बहुत अच्छी योजना है। इस योजना के तहत लोग आसानी से और निशुल्क अयोध्या जाकर भगवान रामलला के दर्शन कर सकते हैं।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहरलाल खट्टर ने स्वर्गीय महेंद्र सिंह कलचुरी की शोक सभा में शामिल होकर श्रद्धांजलि दी

हिन्दी न्यूज़ की सबसे तेजी से उभरती हुई वेबसाइट और हिंदी मासिक पत्रिका है। देश-प्रदेश की राजनीतिक, समसामयिक, ब्यूरोक्रेसी, शिक्षा, नौकरी, मनोरंजन, बिजनेस और खेलकूद सहित आम जन सरोकारों वाली खबरों के लोगो तक पहुंचाना, खबरों के माध्यम से उनके जीवन में बदलाव लाना ही हमारा उद्देश्य है।