रायपुर 29 जून 2023: टीएस सिंहदेव को उपमुख्यमंत्री बनाये जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा कि बाबा को झुनझुना पकड़ाया है। पौने 5 साल जिस व्यक्ति को प्रताड़ित किया गया, उसे 60 दिन के लिए पद दिया गया है। बाबा को केवल पद राजनीतिक क्षतिपूर्ति के लिए उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। पराजय के भय से निर्णय लिया गया है। डॉ. रमन सिंह ने मीडिया से चर्चा में टीएस सिंहदेव को पाटन की जिम्मेदारी दिए जाने पर कहा कि उन्हें बहुत सोच समझकर पाटन की जिम्मेदारी दी गई है, ताकि जो भूपेश से नहीं संभाला गया, शायद वह बाबा संभाल लें। उन्होंने बाबा को उप मुख्यमंत्री बनाने से बीजेपी को कोई नुकसान नहीं होने की बात कहते हुए कहा कि यह खुशी सिर्फ कुछ दिनों की है, जो चली जाएगी।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
नंदकुमार साय को औद्योगिक विकास निगम का अध्यक्ष बनाये जाने पर डॉ. रमन सिंह ने कहा कि उन्हें ( नंदकुमार साय) केंद्रीय अनुसूचित जनजाति का राष्ट्रीय अध्यक्ष पद मिला था। 130 करोड़ की आबादी वाले देश में जो एक पद हुआ करता था, वो दिया जाता था, अब उनको किसी निगम-मंडल के अध्यक्ष बना देने से संतुष्टि हो रही है, तो मुबारक हो, बधाई हो। जिस प्रकार के प्रसन्नता उनके चेहरे में दिख रही है, लगता है कि वह इसी का इंतजार कर रहे थे। पहले बना दिए होते तो अच्छा होता.
रमन सिंह ने कहा कि लेकिन सुकमा से लेकर सरगुजा तक कांग्रेस की हालत खराब है। ताजा सर्वे रिपोर्ट बता चुके हैं कि कांग्रेस लौटकर नहीं आएगी। मजबूरी में घोषणा करना पड़ी कि सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री के ऊपर से केंद्रीय नेतृत्व का भरोसा उठ चुका है, ये राज्य के भले के लिए नहीं हुआ। भाजपा की नीति स्पष्ट है, जिस तरह सरकार ने भ्रष्टाचार किया है, इसे ही मुद्दा बनाएंगे।
खुज्जी विधायक मामले में टीएस सिंहदेव बोले, ठीक नहीं है अफसरों का रवैया
