रायपुर 6 सितम्बर 2022 : महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री अनिला भेड़िया की अगुवाई में पोषण जागरुकता के लिए ‘सही पोषण देश रोशन’ और ‘गढ़बो सुपोषित छत्तीसगढ़’ के संदेश के साथ मंगलवार सुबह राजधानी रायपुर में मरीन ड्राइव से साइकिल रैली निकाली गई. रैली में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक, धरसींवा विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में यूनिसेफ (UNICEF), NSS, राइडर्स ग्रुप के सदस्य शामिल हुए.
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
इस दौरान भेड़िया ने पोषण जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और पोषण शपथ दिलाई. लगभग 5-6 किलोमीटर की यात्रा कर साइकिल रैली वापस मरीन ड्राइव में खत्म हुई. पोषण माह के अंतर्गत इस साइकिल रैली का आयोजन महिला बाल विकास और यूनिसेफ के सहयोग से किया गया था.
सुपोषित भारत की अवधारणआ साकार करने की पहल
कुपोषण और एनिमिया के स्तर में उल्लेखनीय कमी लाने और सुपोषित भारत की अवधारणा को साकार करने के उद्देश्य से साल 2018 से पोषण अभियान चलाया जा रहा है. इसके अंतर्गत जनसमुदाय तक स्वास्थ्य पोषण और स्वच्छता संबंधित प्रभावी व्यवहार परिवर्तन के लिए जनआंदोलन के रूप में हर साल सितंबर महीने को राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में मनाया जाता है
