रायपुर 18 जून 2022. उच्च शिक्षा विभाग ने सहायक कुलसचिवों को पदोन्नत किया है। सहायक कुलसचिव सौरभ शर्मा और शैलेन्द्र दुबे को सहायक कुलसचिव से उपकुलसचिव पदोन्नति दी गई है। शर्मा वर्तमान में कुशाभाऊ ठकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय और शैलेन्द्र दुबे शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ में पदस्थ है। इनके पदोन्नति को लेकर कुछ आपत्ति भी सामने आ रही है।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |

सौरभ शर्मा को पदोन्नति उपरांत रायगढ़ के शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय में पदस्थापना दी है, जहा उपकुलसचिव का एक ही पद है। शर्मा पर पत्रकारिता विश्वविद्यालय में कई गंभीर आरोप लगे। वही शैलेन्द्र दुबे की नियुक्ति बिलासपुर के अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में की गई है, जहा साल भर पहले ही वे तीन सालो तक थे। दुबे पर बिना अनुमति घर व गाडी खरीदने और आय से अधिक संपत्ति की शिकायते थी।
