सहायक संचालक की पदोन्नति: शिकायतों के बीच शर्मा को प्रमोशन, संचालनालय में ही मिली पदस्थापना

रायपुर 06 जुलाई 2022.  शिकायतों और अभ्यावेदन के बीच अंततः सहायक संचालक सुनील शर्मा को उपसंचालक पदोन्नत कर दिया गया। स्वतंत्र बोल द्वारा 1 जुलाई को पहले ही इस संबंध में खबर प्रकाशित कर दिया था। महिला बाल विकास विभाग ने फुर्ती के साथ प्रमोशन आदेश जारी किया। जानकारी अनुसार 28 जून को मंत्री से मिले अनुमोदन के बाद 29 जून सोमेन्द्रनाथ पाल और अवनि बिस्वाल को प्रमोट कर सहायक संचालक बनाया गया। सोमेन्द्रनाथ पाल 30 जून को सेवानिवृत हुए तो 1 जुलाई को सुनील शर्मा को उपसंचालक पदोन्नत कर दिया गया। जिस तरह से डीपीसी प्रक्रिया को गोपनीय रखा गया वैसे ही पदोन्नति आदेश को गोपनीय रखा गया है।

विभागीय सूत्र बताते है कि सुनील शर्मा के प्रमोशन के लिए संचालक सहित अन्य अधिकारी जुटे थे, संचालक स्वयं मंत्री बंगले भी गई थी पर एक सहायक संचालक की शिकायत ने ऐन मौके पर काम बिगाड़ दिया था। जिसे एक महीने बाद दुरुस्त कर लिया गया और शर्मा को उपसंचालक पदोन्नति मिल गई।

सहायक संचालक शर्मा के पदोन्नति का रास्ता साफ़, अगले सप्ताह जारी हो सकता है पदोन्नति आदेश.. शिकायतों के बीच सहायक संचालक हुए पदोन्नत

error: Content is protected !!