राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को मिला फिजी का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, सीएम साय ने दी शुभकामनाएं, कहा- भारतवासियों के लिए गौरवशाली क्षण
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
स्वतंत्रबोल
रायपुर 06 अगस्त 2024: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को फिजी के सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिए जाने पर सीएम विष्णु देव साय ने बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को फिजी के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘Companion of the Order of Fiji’ से विभूषित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह हम सभी भारतवासियों के लिए गौरवशाली क्षण है।
यह सम्मान दोनों देशों के बीच अटूट ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों की सर्वोच्च अभिव्यक्ति है। इस सम्मान से भारत और फिजी के आपसी संबंधों के नए आयाम स्थापित होंगे। राष्ट्रपति का हार्दिक अभिनंदन और देशवासियों को बधाई!दुर्ग: ट्रक से टकराकर बाइक सवार युवती की मौत, बॉयफ्रेंड के साथ दुर्ग से घूमने आई थी रायपुर, वापस लौटते वक्त हुआ हादसा, युवक घायल
