राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने की टीबी मुक्त भारत अभियान की शुरुआत, साल 2025 तक देश को TB मुक्त बनाने का लक्ष्य

नई दिल्ली 9 सितम्बर 2022: शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डिजिटल माध्यम से ‘प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान’ की शुरुआत की। इसका मकसद साल 2025 तक देश को क्षयरोग (टीबी) मुक्त बनाना है। इस कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया, स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार और कई अन्य केंद्रीय मंत्री मौजूद थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मार्च 2018 में हुए ‘दिल्ली एंड टीबी समिट’ में 2030 के सतत विकास लक्ष्य से पांच साल पहले देश को टीबी मुक्त बनाने का आह्वान किया था। इसी विचार को आगे बढ़ाते हुए टीबी का उपचार करा रहे लोगों के समर्थन के लिए सभी सामुदायिक हितधारकों को साथ लाने और टीबी उन्मूलन की दिशा में देश को आगे बढ़ाने लिए ‘प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान’ शुरू किया जा रहा है

राज्य प्रशासनिक सेवा के 13 अफसर इधर से उधर..प्रमोशन भी मिला..देखिये सूची

राष्ट्रपति मुर्मू ने ‘नि-क्षय मित्र’ पहल की भी शुरूआत की, जो इस अभियान का अहम हिस्सा है। नि-क्षय मित्र पोर्टल दानदाताओं को टीबी का उपचार करा रहे लोगों के लिए अनेक तरह की मदद देने का मंच प्रदान करता है।इसके तीन स्तरीय सहयोग में पोषाहार, अतिरिक्त निदान और वाणिज्यिक समर्थन शामिल है। इन दानदाताओं को ही नि-क्षय मित्र कहा जाएगा। इनमें जन प्रतिनिधि, राजनीतिक दल से लेकर कॉर्पोरेट, एनजीओ और आम लोग तक शामिल हो सकते हैं।

error: Content is protected !!