प्रकाश पर्व पर निकली प्रभात फेरी संघ कार्यालय पहुंची, हुआ शबद कीर्तन

स्वतंत्र बोल
रायपुर 09 जनवरी 2024. गुरु गोविन्द सिंह के पावन प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा से निकली प्रभात फेरी मंगलवार की सुबह पंडरी स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रदेश कार्यालय ‘जागृति मंडल’ पहुंची। संघ कार्यालय में उपस्थित सभी संघ अधिकारी, कार्यकर्ता, स्वयंसेवकों ने स्वागत तथा पूजन किया। कार्यालय के सभागार में शबद कीर्तन हुआ।
गुरु गोविंद सिंह जी तथा गुरु तेगबहादुर सिंह जी के जीवन प्रसंगों से जुड़े प्रेरणादायी भजन भी गाए गए। इस अवसर पर संघ के अखिल भारतीय शारीरिक प्रमुख सुनील कुलकर्णी, क्षेत्र के सम्पर्क प्रमुख अनिल डागा, प्रान्त के अधिकारी, कार्यकर्ता स्वयंसेवक सहित नगर के परिवार जन भी उपस्थित थे।

 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय समन्वय बैठक, 36 संगठनों के प्रमुख पदाधिकारियों ने लिया हिस्सा

 

 

error: Content is protected !!