स्वतंत्र बोल
रायपुर 08 मार्च 2024. राज्य सरकार ने देर शाम भारतीय प्रशासनिक सेवा के अफसरों के प्रभार में बदलाव किया। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे दो आईएएस अफसरों को पोस्टिंग दी गई है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे अविनाश चम्पावत को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग का सचिव और आयुक्त भू अभिलेख का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है तो मुकेश कुमार को वित्त सचिव बनाकर सामान्य प्रशासन विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।
WhatsApp Group
|
Join Now |
Facebook Page
|
Follow Now |
Twitter
|
Follow Us |
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
राजस्व आपदा प्रबंधन की जिम्मेदारी पूर्व में भुवनेश यादव के पास थी, तो अंकित आनंद के पास वित्त। भुवनेश यादव को मंत्रालय में बिना विभाग के पोस्टिंग दी गई है। वाणिज्य और उद्योग विभाग में सचिव की जिम्मेदारी संभल रहे मोह्हमद कैंसर हक़ को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग बनाया गया है। डॉ कमलप्रीत सिंह अब पूरा फोकस लोक निर्माण विभाग और रोड डेवलपमेंट कारपोरेशन में करेंगे।
