रायपुर 24 मार्च 2023: छत्तीसगढ़ में प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी की घोषणा पर सियासत शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा पर बीजेपी ने तंज कसा है। पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कहा, एक दिसंबर से धान खरीदी करते हैं तब तक दूसरी सरकार शपथ ले चुकी होगी और वो भाजपा की होगी।
WhatsApp Group
|
Join Now |
Facebook Page
|
Follow Now |
Twitter
|
Follow Us |
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
विधायक अजय चंद्राकर ने कहा, हम अपने घोषणा पत्र में ऐसी कई चीजें किसानों के लिए शामिल करेंगे इसलिए उनकी किसी भी घोषणाओं पर हमें कोई चिंता नहीं है। चुनाव से पहले घोषणा को लेकर चंद्राकर ने कहा, उनके पास कोई भी विषय नहीं है। छत्तीसगढ़िया बोलते थे, उसके भी हवा विधानसभा में निकल गई है। नरवा गरवा घुरवा बरी की हवा निकल गई है।
चंद्राकर ने कहा, सड़क, बिजली, पानी, कानून व्यवस्था योजना के विषय में कोई जवाब नहीं है। उनको एक ही विषय दिखा, कुछ और बांटने की कोशिश करें तो शायद हमारा बेड़ा पार हो जाए।
कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्र कोरर, भानबेड़ा और संबलपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण
