रायपुर 13 दिसंबर 2022: मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता राजा पटेरिया के विवादित बयान पर सियासत तेज हो गई है। पूर्व मंत्री व विधायक अजय चंद्राकर ने ट्वीट कर कांग्रेस पर निशान साधा है। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री को भानुप्रतापपुर में पीएम के सम्मान की चिंता थी, अब कहा गया प्रधानमंत्री के प्रति सम्मान? क्या पटेरिया के खिलाफ छग में कार्यवाही करेंगे।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
भाजपा नेता अजय चंद्राकर ने ट्वीट कर कहा है कि राजा पटेरिया कुत्ते की तरह भौंक रहा है और आप मौन हैं। अजय चंद्राकर के ट्वीट पर कांग्रेस नेता सुशील आनंद शुक्ला ने पलटवार करते हुए कहा कि अजय चंद्राकर अपने अभद्र और अशिष्टता की वजह से पहचान बना चुके हैं। उनकी बातों को कांग्रेस गंभीरता से नहीं लेती।
सुशील आनंद ने कहा, राजा पटेरिया ने जो बात कही थी, उन्होंने स्पष्टीकरण दिया। उनके बयान से कांग्रेस पार्टी ने खुद को अलग किया है। दूसरे दल के नेता ‘कुत्ता’ जैसे शब्दों का प्रयोग कर रहे, क्या बीजेपी उनके बयान का स्पष्टीकरण देगी।
मान. मुख्यमंत्री (छ.ग. कांग्रेस शोषित)
भानुप्रतापपुर उपचुनाव में आपको मान. प्रधानमंत्री के सम्मान की बड़ी चिंता थी, एक कांग्रेसी (राजा पटेरिया) कुत्ते की तरह भौंक रहा है तो आप मौन क्यों हैं? कहां गया आपका प्रधानमंत्री जी के प्रति सम्मान? क्या उनके खिलाफ छ.ग में कार्यवाही करेंगे? pic.twitter.com/CL4tEMjsmH— Ajay Chandrakar (Modi Ka Parivar) (@Chandrakar_Ajay) December 13, 2022
राजा पटेरिया के विवादित बयान पर सियासत, पूर्व मंत्री चंद्राकर ने कहा
