एसपी ने ली थाना प्रभारियों की बैठक: जुआं सट्टा पर अंकुश लगाने का निर्देश, लंबित प्रकरणों को जल्दी निपटाने का आदेश

धमतरी 15 अक्टूबर 2022:  पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं जिले के सभी थाना प्रभारियों की बैठक लेकर अपराधों पर अंकुश लगाने और जुआ, सट्टा, अवैध शराब एवं अवैध कारोबारियों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए। एसपी ने थानों में लंबित अपराध, लंबित मर्ग शिकायत, लंबित चालान और समंस वारंट पर नाराजगी जताते हुए शीघ्र निराकरण करने कहा।

6 शराब कोचिए गिरफ्तार, 103 लीटर महुआ और 61 बोतल देशी-विदेशी शराब जब्त

एसपी ठाकुर ने त्यौहार के मद्देनजर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पैदल पेट्रोलिंग करने और लॉ एंड आर्डर ड्यूटी के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देशित किया। उक्त बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेंभुरकर साहू, डीएसपी. नक्स/ऑप्स आर.के.मिश्रा, एसडीओपी नगरी मयंक रणसिंह, डीएसपी भावेश साव, डीएसपी नेहा पवार सहित सभी थाना और चौकी प्रभारी मौजूद रहे।

समीर बिश्नोई और आरोपितों से हुई दिनभर पूछताछ: कलेक्टर रानू साहू की मौजूदगी में अनलॉक हुआ कलेक्टर बंगला, ईडी ने बताया साढ़े छह करोड़ मिले

error: Content is protected !!