रायपुर 18 अक्टूबर 2022: त्यौहार के करीब आते ही शहर में ठगों का गिरोह सक्रिय होने की खबर है, जिसके बाद पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। पुलिस ने पहले ही सभी थानों को अलर्ट जारी कर दिया है, साथ ही सभी कारोबारी संगठनों को चिट्ठी लिखकर हिदायत जारी की है कि ग्राहकों की सुरक्षा के लिए बेहतर उपाय करे। एडिशनल एसपी अभिषेक माहेश्वरी ने बताया कि पिछले चार-पांच साल से यह ट्रेंड बन गया है कि त्योहारी भीड़ का फायदा उठाकर बाजार के किसी हिस्से में नकली पुलिस बनकर ठग वारदात करते हैं तो कहीं ऑटो में उठाईगिरी होती है। सराफा दुकान में ग्राहक बनकर ठगी और बैंक में मदद के नाम पर जालसाजी की वारदात हाेती है। कार का शीशा तोड़कर पैसों का बैग चुराने के साथ चेन स्नेचिंग करने वाले बदमाश भी सक्रिय हो जाते हैं, ऐसे में पुलिस ने इस साल अभी से अलर्ट जारी कर दिया है। राजधानी के सभी थाने के अफसरों को गिरोह और उसके वारदात के तरीकों का ब्योरा भेज दिया गया है। कारोबारी संगठनों को भी चिट्ठी लिखकर सावधान रहने के निर्देश दिए गए हैं।

|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
