बालोद 16 जुलाई 2023: हरेली तिहार से पहले बालोद जिले के घोठिया गांव में हड़कंप मच गया। गांव के लगभग 10 घरों में खून के छींटे मिले। जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच में पता चला की किसी जानवर का खून है। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव ने बताया कि खून जानवर का है, डरने की जरूरत नहीं है। यह पूरा मामला डौंडी थाना क्षेत्र का है। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र यादव ने बताया कि घोठिया गांव के कुछ घरों में खून के निशान मिले थे। जिसपर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में पता चला कि खून के निशान कुत्ते के हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि कोई जख्मी कुत्ता गांव के घरों में गया है, जिसके खून के निशान है। जिस जगह पर खून के निशान मिले है, वहां कुत्ते के पंजो के निशान भी मिले है। वहीँ पुलिस अधीक्षक ने ग्रामीणों से अपील की है कि डरने की कोई बात नहीं है।
WhatsApp Group
|
Join Now |
Facebook Page
|
Follow Now |
Twitter
|
Follow Us |
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
अब फाइनेंस कंपनी ने की राजेश आहूजा की शिकायत, धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप.. पुलिस की जाँच पड़ी धीमी।

हिन्दी न्यूज़ की सबसे तेजी से उभरती हुई वेबसाइट और हिंदी मासिक पत्रिका है। देश-प्रदेश की राजनीतिक, समसामयिक, ब्यूरोक्रेसी, शिक्षा, नौकरी, मनोरंजन, बिजनेस और खेलकूद सहित आम जन सरोकारों वाली खबरों के लोगो तक पहुंचाना, खबरों के माध्यम से उनके जीवन में बदलाव लाना ही हमारा उद्देश्य है।