रायगढ 24 सितम्बर 2022: एसपी अभिषेक मीना द्वारा जिले के सभी थाना, चौकी प्रभारियों को जुआ, सट्टा, अवैध शराब एवं कबाड़ पर सख्त कार्यवाही का निर्देश दिया गया है। जिस पर कई थाना क्षेत्र अंतर्गत जुआ, सट्टा के विरुद्ध अभियान स्वरूप कार्यवाही किया जा रहा है।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
इसी कड़ी में कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा सहित विभिन्न थाना क्षेत्र अंतर्गत सट्टा पट्टी लिखने वालों पर कार्यवाही किया गया है, कार्रवाई में 25 व्यक्तियों पर सट्टा की कार्यवाही करते हुए नगदी रकम ₹23,645 के साथ सट्टा सामग्री एवं सट्टा पर्ची जब्त किया गया है।
क्रिकेट मैदान में जुआ फड़: 11 जुआरी धराये… एसपी के निर्देशों के बाद कार्यवाही
वहीं थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक शनिप रात्रे के निर्देशन पर प्रधान आरक्षक दिलीप भानु के हमराह आरक्षक विक्कु सिंह ठाकुर, चन्द्र कुमार बंजारे, शांति मिरी, डोमन सिदार, श्याम सुंदर साहू ने मुखबिर की सूचना पर जामगांव कोलाईबहाल स्कूल मैदान में लाईट के नीचे जुआ खेल रहे जुआरियों को गिरफ्तार किया है.
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
(1) सतीश गुप्ता पिता रमेश गुप्ता उम्र 37 वर्ष साकिन महापल्ली थाना चक्रधरनगर
(2) राहुल चौहान पिता प्रेम चौहान उम्र 30 वर्ष साकिन कोलाईबहाल थाना चक्रधरनगर
(3) विजय यादव पिता हरि अर्जुन यादव उम्र 37 वर्ष साकिन महापल्ली थाना चक्रधरनगर
(4) शेख शाबिर पिता मरहूम शेख कादिर उम्र 32 वर्ष साकिन जामगांव कोलाईबहाल
(5) आरूष चौहान पिता शुकलाल चौहान उम्र 25 वर्ष साकिन जामगांव स्टेशन बेहरापाली
(6) ललित कुमार सहिस पिता स्व. घुराउ सहिस उम्र 52 वर्ष साकिन जामगांव कोलाईबहाल
(7) अजम्बर चौहान पिता सुन्दरी चौहान उम्र 35 वर्ष साकिन कोलाईबहाल
