दुर्ग 21 अक्टूबर 2022: थाना सुपेला क्षेत्र में जुआ खेलते 11 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साथ ही महादेव बुक से जुड़े चार आरोपियों की भी गिरफ्तारी हुई है। ये आरोपी भिलाई शहर में ही सक्रिय रहकर एप के जरिए लोगों को सट्टा के दांव लगवा रहे थे। चारों आरोपियों को भट्ठी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 1 नग लैपटॉप और 4 नग मोबाइल जब्त किया गया है।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
भट्ठी टीआई केके कुशवाहा ने बताया कि गुरुवार को मुखबीर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग सट्टा में दांव लगवाने का काम कर रहे हैं। सूचना पर टीम को वहां भेजा गया। पुलिस ने नेलशन चौक, गार्डन सेक्टर 1 में घेराबंदी करके 4 लोगों को गार्डन के एक किनारे बैठे धर दबोचा। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम प्रतीक सिंह (34 वर्ष) निवासी सेक्टर 1, भरत राव (26 वर्ष) निवासी सड़क एवेन्यू सी, सेक्टर 02, मोहनीश गुप्ता (30 वर्ष) निवासी सड़क 2, सेक्टर 1 और जयकृष्णा (36 वर्ष) निवासी सड़क 16 सेक्टर 2 बताया।
