जांजगीर-चांपा 14 अक्टूबर 2022: जिले में पुलिस ने अवैध पटाखा भंडारण करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से 591 किलोग्राम पटाखा जब्त किया गया है, जिसकी कीमत 5 लाख 30 हजार 800 रुपए है। मामला चांपा थाना क्षेत्र के संजय नगर का है। आरोपी के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। चांपा थाना प्रभारी मनीष सिंह परिहार ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि जीवेश ट्रांसपोर्ट गोदाम संजय नगर चांपा में कृष्ण कुमार पाटले (25 वर्ष) ने अवैध रूप से पटाखा रखा है।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
जिस पर वहां छापा मारा गया। मौके से 591 किलो पटाखा मिला, जिससे संबंधित दस्तावेज आरोपी प्रस्तुत नहीं कर सका। आरोपी मूल रूप से बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वहां किरारी में उसका घर है। फिलहाल वो चांपा के संजय नगर में रहता है। थाना प्रभारी मनीष सिंह परिहार ने बताया कि दिवाली का त्योहार बहुत नजदीक है। ऐसे में कई विक्रेता पटाखों का अवैध भंडारण कर रहे हैं। इसलिए छापेमार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि कई पटाखा विक्रेताओं के पास लाइसेंस भी नहीं हैं। हर साल ऐसे मामले आते हैं, इसलिए जिले में पटाखे का व्यापार करने वालों की जांच जारी रहेगी।
