नागपुर 11 दिसंबर 2022: नागपुर में विकास योजनाओं का लोकार्पण करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष को जीत का मंत्र दिया। उन्होंने कहा- वोट पाने के लिए हमारे देश के कुछ नेता आमदनी अठन्नी खर्चा रुपया वाली योजना चलाकर देश को खोखला कर रहे हैं। जनता ऐसे नेताओं को एक्सपोज करें। दुनिया के कई देश आमदनी अठन्नी खर्चा रुपया की कुनीति से बर्बाद हुए हैं। शॉर्ट कट अपनाने वाले ऐसे नेताओं से आदरपूर्वक कहूंगा कि स्थायी विकास का महत्व समझें। शार्ट कट की जगह स्थायी विकास करके चुनाव जीत सकते हैं, बार-बार जीत सकते हैं।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
तरक्की के लिए इन्फ्रास्ट्रेक्चर जरूरी
पीएम मोदी ने कहा- आज महाराष्ट्र में डबल इंजन की सरकार है। यह तेज गति से काम कर रही है। पहले की सरकारों की संवेदनहीनता के कारण विकास कार्य लेट हुए, बल्कि इनकी कॉस्ट भी बड़ी। उन्होंने घोसी खुर्द डेम का उदाहरण देते हुए कहा- 30-35 साल पहले इसकी नींव रखी गई थी। इसका अनुमानित खर्च 400 करोड़ था। लेकिन सरकारों की संवेदनहीनता के कारण काम पूरा नहीं हो सका। डेम का अनुमानित खर्च 400 करोड़ से बढ़कर 18 हजार करोड़ हो गया। 2017 में डबल इंजन की सरकार बनने के बाद इसका काम तेज हुआ। यह डेम अब जाकर भर पाया है।
खाड़ी के देश भारत के भी लाखों लोगों को रोजगार देते है। खाड़ी देशों ने अपने इन्फ्रास्ट्रेक्चर को भविष्य के हिसाब से तैयार किया और लगातार इसे अपडेट करते रहे। सिंगापुर भी किसी जमाने में एक सामान्य द्वीप था। उन्होंने इन्फ्रास्ट्रेक्चर को डेवलप करके दुनिया को आकर्षित किया।
मेट्रो में स्टूडेंट्स के साथ की सवारी
मोदी ने नागपुर में मेट्रो सेवा की भी शुरुआत की। मेट्रो स्टेशन के उद्घाटन के बाद उन्होंने स्टूडेंट्स के साथ मेट्रो की सवारी की। स्टूडेंट्स ने पीएम मोदी से बातचीत भी की। इससे पहले उन्होंने सबसे पहले नागपुर रेलवे स्टेशन से वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। ये देश की छठी वंदे भारत ट्रेन है। यह ट्रेन नागपुर से रायपुर के बीच चलेगी।
महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग का उद्घाटन किया
PM नरेंद्र मोदी ने रविवार को नागपुर में 520 किमी लंबे हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग के पहले चरण का उद्घाटन किया। यहां ढोल बजाकर मोदी का स्वागत किया गया। मोदी कलाकारों के बीच पहुंचे और उनके साथ ढोल भी बजाया।
मुंबई-नागपुर एक्सप्रेस-वे का पहला चरण पूरा हो गया है। 6 लेन के एक्सप्रेसवे को ‘समृद्धि महामार्ग’ नाम दिया गया है। PM मोदी ने नागपुर और शिर्डी को जोड़ने वाले 520 किमी लंबे समृद्धि महामार्ग के पहले चरण का उद्घाटन किया। यह एक्सप्रेस-वे उत्तरी महाराष्ट्र, विदर्भ और मराठवाड़ा के 10 जिलों से गुजरेगा।
दूसरा चरण पूरा होने पर लंबाई 701 किमी होगी। लागत 55 हजार करोड़ रुपए है। इससे 24 जिलों के विकास में मदद मिलेगी। यह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे, जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट, अजंता-एलोरा गुफाओं, शिर्डी, वेरुल, लोनार पर्यटन स्थलों से जुड़ेगा। यह भारत के सबसे लंबे एक्सप्रेसवे में से एक है। देशभर में बेहतर कनेक्टिविटी और बेसिक इन्फ्रास्ट्रक्चर को लेकर प्रधानमंत्री के सपने को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
PM मोदी डोनी पोलो एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे, हाइड्रो पावर स्टेशन का लोकार्पण करेंगे
