ग्वालियर, 17 सितंबर 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तय कार्यक्रम के तहत शनिवार को ग्वालियर पहुंचे। यहां पर राज्यपाल मंगू भाई पटेल और सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवानी की। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कूनो नेशनल पार्क के लिए रवाना हो गए।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
ग्वालियर एयरपोर्ट पर पहुंचे थे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार की सुबह विशेष विमान में सवार होकर ग्वालियर एयरपोर्ट पर पहुंचे। यहां पर उनकी अगवानी करने के लिए मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल समेत सीएम शिवराज सिंह चौहान पहले से ही मौजूद थे। इसके अलावा मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा भी एयरपोर्ट पर मौजूद रहे।
अल्प समय के लिए ग्वालियर में रुके प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तय कार्यक्रम के तहत ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचे थे। यहां वे अल्प समय के लिए रुके। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल मंगू भाई पटेल समेत सीएम शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात करते हुए उनसे बातचीत की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन भी है।
17 सितंबर को रायपुर पहुंच रहे पीएल पुनिया, कई विधानसभा क्षेत्रों का करेंगे दौरा
हेलीकॉप्टर के द्वारा कूनो नेशनल पार्क के लिए हुए रवाना
थोड़ी देर रुकने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हेलीकॉप्टर के द्वारा कूनो नेशनल पार्क के लिए रवाना हो गए। कूनो नेशनल पार्क पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नामीबिया से लाए गए चीतों को कूनो नेशनल पार्क में छोड़ेंगे। इसके अलावा पीएम कराहल पहुंचकर एक सभा को भी संबोधित करेंगे।
