PM Modi On Kolkata Rape-Murder Case: लाल किले से मोदी ने कोलकाता रेप-मर्डर पर कहा- ऐसे राक्षसों को फांसी हो
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
स्वतंत्र बोल
15 अगस्त 2024: देश आज 78वां स्वतंत्रता दिवस (India 78th Independence Day) मना रहा है। इस अवसर पर पीएम नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने लाल किले (Red Fort) पर तिरंगा झंडा फहरा दिया है। यह 11वीं बार है, जब प्रधानमंत्री लगातार 11वीं बार स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से झंडा फहराया। अपने भाषण के दौरान प्रधानमंत्री ने इशारों ही इशारों में कोलकाता में हुए लेडी डॉक्टर रेप-मर्डर कांड मामले में सख्त एक्शन लेने की मांग की। कोलकाता रेप-मर्डर पर चिंता व्यक्त करते हुए ऐसे राक्षसों को फांसी देने की वकालत की। वहीं सेना और स्पेस सेक्टर में महिलाओं की बढ़ रही सहभागिता का भी बखान किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि- पीएम मोदी ने कहा कि देश में कुछ चिंता की बातें भी हैं. मैं यहां से अपनी पीड़ा व्यक्त करना चाहता हूं। एक समाज के नाते हमें ये सोचना होगा कि हमारी माता, बहनों और बेटियों के साथ जो अत्याचार हो रहे हैं। उसके प्रति लोगों का आक्रोश है। राज्य सरकारों को इसे गंभीरता से लेना होगा। महिलाओं के खिलाफ अपराधों की जल्द से जल्द जांच हो, राक्षसी काम करने वाले लोगों को जल्द से जल्द कड़ी सजा हो। समाज में विश्वास पैसा करने के लिए ये जरूरी है।
PM Modi On Kolkata Rape-Murder Case: लाल किले से मोदी ने कोलकाता रेप-मर्डर पर कहा- ऐसे राक्षसों को फांसी हो
पीएम मोदी ने आगे कहा कि महिलाओं पर अत्याचार की जब घटनाएं होती हैं तो उसकी बहुत ज्यादा चर्चा होती है। मगर जब ऐसा करने वाले राक्षसी व्यक्ति को सजा होती है तो इसकी खबर कोने में नजर आती है। इस पर चर्चा नहीं होती है। अब समय की मांग है कि ऐसा करने वाले दोषियों की भी व्यापक चर्चा हो ताकि ऐसा पाप करने वालों को भी डर हो कि उन्हें फांसी पर लटकना पड़ेगा। मुझे लगता है कि ये डर पैदा करना जरूरी है।
सेना, नौसेना, वायुसेना और स्पेस सेक्टर में दिख रहा महिलाओं का दम-खम- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि महिला आधारित विकास के मॉडल पर काम किया गया है। इनोवेशन से लेकर आंत्नप्रन्योरशिप समेत हर सेक्टर में महिलाओं के कदम बढ़ते जा रहे हैं। महिलाएं सिर्फ भागीदारी नहीं बढ़ा रही हैं, बल्कि नेतृत्व कर रही हैं। हमारी सेना, नौसेना, वायुसेना और स्पेस सेक्टर में महिलाओं का दम-खम देखा जा रहा है।
सरकार का अभाव-प्रभाव ना हो: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने लाल किले से कहा,’मैंने सपना देखा है कि 2047 विकसित भारत के सपने में सामान्य मानवीय की जिंदगी में सरकार की दखल कम हो। जहां सरकार की जरूरत हो वहां अभाव न हो और सरकार का बिना कारण प्रभाव भी न हो।India 78th Independence Day: PM मोदी बोले- हमनें बेकार 1500 से ज्यादा कानूनों को खत्म किया, छोटी-छोटी गलतियों पर जेल डालने की प्रथा को खत्म किया
युवाओं के लिए पीएम मोदी का बड़ा ऐलान
पीएम मोदी ने लाल किले से बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि हमने तय किया कि मेडिकल क्षेत्र में अगले 5 साल में 75 हजार सीटें बढ़ाई जाएंगी।
