कमीशन की लालच में रोका पेमेंट, राज्यपाल ने दिया भुगतान का आदेश.. छह सालो बाद होगा भुगतान

रायपुर 24 जून 2022.  बस्तर विश्वविद्यालय में हुए कंप्यूटर खरीदी घोटाले में राजभवन ने कुलपति को भुगतान के निर्देशित दिया है। बस्तर विश्वविद्यालय में साल 2016 में करीब 65 नग कम्प्यूटर ख़रीदा गया था पर विश्वविद्यालय प्रबंधन ने भुगतान नहीं किया।

तत्कालीन कुलपति और कुलसचिव एसपी तिवारी ने सप्लायर से कमीशन माँगा था, कमीशन नहीं देने पर जिम्मेदारों ने भुगतान करने से इंकार कर दिया था। सप्लायर ने इसकी शिकायत छत्तीसगढ़ लोक आयोग में किया जहा आयोग ने जाँच उपरांत अधिकारियो को दोषी पाया था। कुछ दिनों राजभवन के निर्देश पर उच्च स्तरीय जाँच समिति का गठन किया गया था जिसमे दुर्ग विश्वविद्यालय को कुलपति डॉ अरुणा पलटा और बिलासपुर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अरुण दिवाकर वाजपेयी शामिल थे। जाँच टीम ने बस्तर के शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय  का दौरा कर कंप्यूटर खरीदी संबंधी दस्तावेज माँगा था। जाँच समिति द्वारा दिए गए रिपोर्ट के बाद राज्यपाल ने बस्तर के शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. शैलेन्द्र कुमार सिंह को तत्काल भुगतान करने निर्देशित किया है।

 

नोटशीट में कूटरचना: कंप्यूटर घोटाले में शामिल डिप्टी रजिस्ट्रार ने की दस्तावेजों में छेड़छाड़, जाँच में खुलने लगी कलई..

error: Content is protected !!