उत्तर प्रदेश 28 दिसंबर 2022: उत्तर प्रदेश के मऊ से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां घर में आग लगने से 5 लोगों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर बड़ी मशक्कत से काबू पाया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया है। मरने वालों में 4 बच्चे औऱ एक महिला शामिल है। मौके पर डीएम ने मुआवजा देने का ऐलान किया है।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
दरअसल, पूरी घटना जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव की है। यहां खाना बनाते समय घर में भीषण आग लग गई। जिससे 5 लोगों की जलकर मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब घर में सभी लोग सो रहे थे। घर में आग लगने की जानकारी लगते ही चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि घर में आग चूल्हे के कारण लगी थी. फिलहाल राहत की टीमें मौके पर भेजी गई।
मऊ के डीएम अरुण कुमार ने घटना पर कहा कि शाहपुर गांव से सूचना प्राप्त हुई कि एक मकान में आग लग गई है। हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मृत्यु हुई है। आग चूल्हे के कारण लगी थी। राहत की टीमें मौके पर भेजी गई हैं। उन्होंने कहा कि प्रति व्यक्ति 4 लाख की सहायता राशि दी जाएगी। अग्रिम कार्रवाई जारी है।
CG में निर्माणाधीन फ्लाईओवर में हादसा , ब्रिज से गिरकर पति-पत्नी की मौत, बच्ची घायल
