स्वतंत्र बोल
रायपुर 13 नवंबर 2024. प्रदेश में गुरुवार से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी होगी। प्रदेश के 2739 उपार्जन केन्द्रो में धान खरीदी होगी, जिसकी शासन स्तर पर तैयारी हो गई है। धान खरीदी का शुभारंभ करने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार को बालोद जिले नवीन उपार्जन केंद्र भाटागांव बी में शामिल होंगे। इस बार धान खरीदी काँटा बाँट इलेक्ट्रॉनिक तराजू से होगी, किसान धान बेचने टोकन सहकारी समितियों या टोकन तुहार द्वार एप से भी कटवा सकते है। राजधानी में 139 उपार्जन केन्द्रो में धान की खरीदी होगी।