ऑनलाइन फ्रॉड:1057 शिकायतों पर पुलिस ने लौटाए 35 लाख 835 रुपए

बिलासपुर 26 दिसंबर 2022: ऑनलाइन फ्रॉड के मामले में एसीसीयू व जिले के थाने को 2022 में कार्रवाई के लिए 1057 शिकायत मिली। पीड़ितों ने लाखों रुपए की घोखाधड़ी की शिकायत की थी। पुलिस ने इस दौरान 35 लाख 19 हजार 835 रुपए पीड़ितों के बैंक खाते में वापस कराई। ऑनलाइन फ्रॉड के अन्य मामलों में भी रकम वापस कराने की प्रक्रिया चल रही है। एसएसपी पारुल माथुर के दिशा निर्देश पर एसीसीयू प्रभारी हरविंदर सिंह व थानों की टीम इसके लिए साइबर सेल के साथ मिलकर काम कर रही है।

जिले में ऑनलाइन साइबर ठग काफी सक्रिय है। ठगी के अलग-अलग तरीकों को अपनाकर ये लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। यदि समय रहते ठगी की जानकारी पुलिस को दे दी जाए तो पीड़ितों के पैसे वापस हो सकते हैं। पुलिस ने सालभर में ऐसे काफी लोगों के पैसे वापस दिलवाए,जिन्होंने घटना की जानकारी तत्काल दी थी।

रिटायर्ड कर्मी को वापस मिले

बिजली कनेक्शन काटने का डर दिखाकर रिटायर्ड एसईसीएल कर्मी से ठगे गए 6 लाख रुपए एसीसीयू ने वापस कराए। अरुण कुमार श्रीवास्तव एसईसीएल से रिटायर हुए हैं। 28 मई को उनके पास एक व्यक्ति आया और खुद को बिजली विभाग का कर्मचारी बताकर विश्वास में लिया और उनके मोबाइल पर एनी डेस्क टीम व्यूअर एप इंस्टाल कराया। उसने पूरी जानकारी अपने मोबाइल पर फॉरवर्ड कर लिया और 3 बार में 6 लाख रुपए की घोखाधड़ी कर रकम निकाल लिया।

खाते से गायब 4 लाख 52 हजार रुपए हुए जमा

कोरबा के पाली निवासी राजीव केशव आम्बेकर कोरबा के मिडिल स्कूल में पदस्थ है। 29 मई को उनके पास एक व्यक्ति आया और उसने बिजली विभाग का कर्मचारी बताकर उन्हें विश्वास में लेकर मोबाइल पर एनी डेस्क एप डाउन लोड कराया और सारी जानकारी लेकर अपने मोबाइल पर फॉरवर्ड कर लिया। उसने 3 बार में 4 लाख 52 हजार रुपए निकाल लिया। जानकारी मिलने पर इसकी सूचना

एनी डेस्क टीम विवर एप न करें डाउनलोड

ठग झूठा मैसेज भेजकर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। इसके लिए एनी डेस्क टीम विवर एप डाउनलोड करने को कहा जाता है। ऐसा न करें और ठगी के शिकार बनने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें ताकि उनके पैसे वापस दिलाया जा सके।

टेलिफोनिक फ्रॉड मामले में शातिर गिरफ्तार, कब्जे से 44 ATM कार्ड जब्त

error: Content is protected !!