बालिका गृह दुष्कर्म कांड में एक और आरोपित गिरफ्तार: लीपापोती करने वाले महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियो पर एफआईआर की मांग..

रायपुर 16 नवंबर 2022.  नाबालिक के साथ बालिका सरंक्षण गृह में दुष्कर्म कांड में एक नया मोड़ आ गया है, पुलिस ने एक अन्य युवक को बिलासपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोबारा जाँच करते हुए कुछ दिनों पहले पीड़िता का बयान दर्ज किया था जिसके आधार पर बिलासपुर के अरविंद नगर बंधवापारा निवासी युवक को गिरफ्तार किया है। जानकारी अनुसार उक्त युवक ने भी पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाया था। अब पुलिस युवक से घटना के संबंध में पूछताछ में कर रही है। पुलिस युवक का डीएनए टेस्ट भी करा सकती है।

खबर का असर: शासन ने निरस्त की कुलसचिव की नियुक्ति, निर्धारित योग्यता नहीं.. स्वतंत्र बोल ने उठाया था मुद्दा

युवती के साथ गैंगरेप ?
नाबालिक के साथ दुष्कर्म, उसके द्वारा मृत बच्चे को जन्म देने और डीएनए के मिसमैच थ्योरी मीडिया में आने के बाद पुलिस एक बार फिर सक्रीय हुई। अब सवाल उठ रहा कि युवती के साथ अनाचार हुआ या सामूहिक बलात्कार? इस पुरे मामले में किरकिरी के बाद भी महिला बाल विकास विभाग अब भी खामोश और मूकदर्शक है।
बीजेपी नेता अनुराग अग्रवाल ने महिला बाल विकास के अधिकारियो पर पास्को एक्ट अंतर्गत अपराध दर्ज करने की मांग की है। अनुराग ने बयान जारी कर कहा कि
“मासूम के साथ हुए कुकृत्य पर महिला बाल विकास विभाग और पुलिस विभाग के अधिकारी अब तक खामोश थे, दोनों ने ही तथ्यों को छिपाया और सही जाँच पड़ताल नहीं की… विडंबना है कि घटना के साल भर बाद भी पीड़िता को वही रखा गया जहा उसके साथ गलत हुआ था, ऐसे में तथ्य छिपाने वाले अधिकारियो पर पास्को एक्ट अंतर्गत कार्यवाही होनी चाहिए।”

 

बीजेपी ने राष्ट्रीय बाल सरंक्षण आयोग को लिखा पत्र, विभागीय अफसरों की लापरवाही और मासूम से दुष्कर्म पर जाँच की मांग

error: Content is protected !!