दीवार ढहने से 3 भाइयों की ऑन द स्पॉट डेथ,4, 6 और 8 साल के थे बच्चे,परिवार में पसरा मातम

कोरबा 4 अक्टूबर 2022: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। दीवार ढहने से एक ही परिवार के 3 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई है। मौत से गांव और परिवार में मातम पसर गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। तफ्तीश कर रही है। पाली विकासखण्ड के राहा गांव की घटना है। पाली थाना क्षेत्र का मामला है।

बताया जा रहा है कि तीनों एक ही परिवार के थे। तीनों की उम्र 4 वर्ष, 6 वर्ष और 8 साल थी। खेलने के दौरान दीवार के ढहने से मौत हुई है। ग्रामीणों की मदद से लाश को निकाल लिया गया है।

मंत्रालय परिसर में युवक ने फांसी लगाई, फूड डिपार्टमेंट में दैनिक वेतन भोगी था, कुछ दिन पहले ही उसे काम से निकाला गया

error: Content is protected !!