रायपुर 02 अगस्त 2022. समाज कल्याण मंत्री के बंगले में दिव्यांगों ने जमकर बवाल मचाया। योजनाओ से वंचित होने और कार्यो में देरी होने से नाराज दिव्यांग कल्याण संघ का प्रतिनिधि मंडल सोमवार को समाज कल्याण मंत्री अनिला भेंडिया से मिलने उनके फॉरेस्ट कॉलोनी स्थित बंगले पहुंचा, जहा मंत्री से समुचित आश्वासन नहीं मिलने से प्रतिनिधि मंडल के सदस्य भड़क उठे। दिव्यांगों ने मंत्री भेंडिया को योजनाओ का लाभ मिलने में देरी होने, आवास नहीं बनने और सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने की बात कर उचित आश्वासन की मांग की तो मंत्री बिफर गई। मंत्री भेड़िया दिव्यांगों पर भड़कते हुए कहा कि
“हर फैसला कैबिनेट में होता है, जब समय आएगा तो सबका होगा.. अरे घर ला एक साल मा बना डारबे का ? लइका होये के तुरंत बाद ओखर शादी कर देथो का? “

|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
दरअसल दिव्यांग जन मंत्री से निश्चित समय सीमा लाभ नहीं मिलने से व्यथित थे, ऐसे में वे मंत्री से उचित आश्वासन चाह रहे थे। ऐसे में मंत्री आश्वासन की बजाये दिव्यांगों पर भड़क गई। कुछ दिन पहले विधानसभा क्षेत्र रेंगाडबरी के ग्रामीणों ने मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया था। अवैध शराब बिक्री से परेशान ग्रामीण विधानसभा का घेराव करने निकले थे, जिसे जिला प्रशासन के अधिकारियो ने समझा बुझा लौटाया था। बीजेपी ने मंत्री द्वारा किये व्यवहार को शर्मनाक बताया है। मंत्री का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
