कुर्सी का मोह नहीं छोड़ पा रहे अफसर, चाहिए संविदा नियुक्ति

रायपुर 15 अक्टूबर 2022.  सरकारी ओहदेदार पदों से अफसरों का मोह नहीं छूट पा रहा है, रिटायरमेंट के बाद भी अधिकारी कुर्सी की जुगत में लगे हुए है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार समाज कल्याण विभाग में उपसचिव के पद से सेवानिवृत हुए राजेश तिवारी संविदा नियुक्ति के लिए प्रयासरत है।
राजेश तिवारी
श्री तिवारी जुलाई 2022 में रिटायर हुए है, उसके बाद से मंत्रालय में उपसचिव का पद रिक्त है। बताते है कि तिवारी को संविदा नियुक्ति देने तेजी से फाइल चल रही है। सेवा में रहते हुए राजेश तिवारी पर भ्रष्टाचार और गड़बड़ी के कई गंभीर आरोप लगे, विभाग में हुए 1000 करोड़ के घोटाले में तिवारी भी शामिल रहे, याचिकाकर्ता ने उन्हें पार्टी बनाया था। राजेश तिवारी पर राज्य निःशक्तजन संस्था के संचालक रहते बड़ी अनियमितता की शिकायते रही। तिवारी को एक पूर्व सीएस का करीबी बताया जाता है।

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस: बुजुर्गो के लिए शुरू होगी सियान हेल्पलाइन, आपात स्थितियों में पहुचायेगी मदद.. मंत्री और स्पीकर ने बुजुर्गो को किया सम्मानित

error: Content is protected !!