नीतीश कुमार UP से लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव, जानिए कौन सी सीट से होंगे उम्मीदवार

लखनऊ 18 सितम्बर 2022: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 2024 में उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़ सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नीतीश कुमार प्रयागराज की फूलपुर सीट से चुनाव लड़ने की बात सामने आ रही है.

कहा जाता है कि दिल्ली का रास्ता लखनऊ यानी उत्तर प्रदेश होकर जाता है. ऐसे में जदयू नीतीश कुमार को लोकसभा चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार के रूप में नीतीश कुमार को फूलपुर से उतार कर भारतीय जनता पार्टी को उनके ही गढ़ में घेरने की तैयारी कर रही है. फूलपुर से नीतीश कुमार के चुनावी मैदान में उतरने से पूर्वांचल का चुनावी समीकरण बदल सकता है. फूलपुर लोकसभा सीट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी से महज 100 किलोमीटर की दूरी पर है.

मुख्यमंत्री के प्रति सतनामी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने आभार व्यक्त किया

ऐसे में नीतीश कुमार की उम्मीदवारी को पीएम नरेंद्र मोदी को सीधी चुनौती के रूप में देखा जा रहा है. ऐसे में अब स्थिति साफ हो रही है कि जदयू नीतीश को सीधे प्रधानमंत्री पद के दावेदार के रूप में पीएम नरेंद्र मोदी के सामने खड़ा करने की तैयारी में जुट गई है.

नीतीश कुमार की पीएम पद पर उम्मीदवारी को लेकर लगातार कयासबाजी का दौर है. जदयू की ओर से लगातार इस मामले को उठाने का प्रयास किया जा रहा है. भारतीय जनता पार्टी को झटका देकर अगस्त के पहले पखवाड़े में नीतीश महागठबंधन के पाले में चले गए. इसके बाद से उनके पीएम उम्मीदवारी को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है. बिहार में राजद की ओर से नीतीश को नेता बनाए जाने पर कोई आपत्ति नहीं जताई गई है

error: Content is protected !!