रायपुर में बीजेपी नेताओं की बैठक ले रहे नितिन नबीन
WhatsApp Group
|
Join Now |
Facebook Page
|
Follow Now |
Twitter
|
Follow Us |
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
स्वतंत्र बोल
रायपुर 27 सितम्बर 2024: भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान से जु़ड़ी महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में जारी है. प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन सदस्यता की मौजूदगी में हो रही बैठक में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, संगठन महामंत्री पवन साय, महामंत्री संजय श्रीवास्तव, सदस्यता अभियान के प्रभारी, सह प्रभारी, जिला अध्यक्ष समेत जिला प्रभारी मौजूद हैं.
भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने मीडिया से चर्चा में बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश के सदस्यता अभियान का अवलोकन करने के बाद टारगेट को 10 लाख बढ़ाने कहा है. सदस्यता अभियान को लेकर प्रदेश में उत्साह दिख रहा है.
प्रदेश प्रभारी ने बताया कि बैठक में इस लक्ष्य के आधार पर आकलन करेंगे. प्रदेश अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष और टीम के साथ बैठकर रणनीति बनाएंगे, जिससे 60 लाख के टारगेट को पूर्ण कर सके.छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा में शामिल हुए टीएस सिंहदेव

हिन्दी न्यूज़ की सबसे तेजी से उभरती हुई वेबसाइट और हिंदी मासिक पत्रिका है। देश-प्रदेश की राजनीतिक, समसामयिक, ब्यूरोक्रेसी, शिक्षा, नौकरी, मनोरंजन, बिजनेस और खेलकूद सहित आम जन सरोकारों वाली खबरों के लोगो तक पहुंचाना, खबरों के माध्यम से उनके जीवन में बदलाव लाना ही हमारा उद्देश्य है।