नई दिल्ली 17 दिसंबर 2022: विश्व एथलेटिक्स के एक अध्ययन के अनुसार ओलम्पिक चैम्पियन नीरज चोपड़ा ने टोक्यो खेलों में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने के बाद दिग्गज उसैन बोल्ट को ‘सर्वाधिक नजर आने वाले एथलीट’ के रूप में पीछे छोड़ दिया। भारत के 24 वर्षीय स्टार खिलाड़ी ने इसके बाद विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतकर अपनी ख्याति और बढ़ा दी थी।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
मीडिया कवरेज की जहां तक बात है तो चोपड़ा को लेकर 812 आलेख प्रकाशित हुए। उनके बाद जमैका की तिकड़ी इलेन थॉम्पसन-हेराह (751), शेली-एन फ्रेजर-प्रिस (698) और शेरिका जैक्सन (679) का नंबर आता है। करिश्माई बोल्ट 574 आलेख के साथ इस सूची में 5वें स्थान पर है।
विश्व एथलेटिक्स के अध्यक्ष ने जारी किया आंकड़ा
विश्व एथलेटिक्स के अध्यक्ष सेबेस्टियन को ने चुनिंदा एशियाई पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान इन आंकड़ों को जारी किया गया। ये आंकड़े जर्मनी स्थित मीडिया मॉनिटरिंग फर्म यूनिसेप्टा ने उपलब्ध कराए। सेबेस्टियन को ने कहा कि मैं बोल्ट को खारिज नहीं कर रहा हूं। वह हमारे खेल के आइकन हैं। लेकिन इससे (चोपड़ा इस सूची में सबसे आगे हैं) पता चलता है कि हम अपना दायरा बढ़ा रहे हैं। हम अब केवल एक एथलीट को लेकर बात नहीं कर रहे हैं। हमारे पास ऐसे एथलीटों की संख्या बहुत अधिक है।
खेत में चल रहा था जुआ, आरोपियों को पकड़ने 6 किलोमीटर पैदल चले पुलिसवाले
