भोपाल 24 जून 2023: मध्यप्रदेश में मानसून की एंट्री हो चुकी है। राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के अनेक स्थानों में भी मानसून ने दस्तक दे दी हैं। हालांकि मंडला, शहडोल से पांच दिन देरी से मानसून मध्यप्रदेश पहुंचा है। मौसम विभाग ने अलगे पांच दिनों तक प्रदेश के कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश भर में रेनफॉल एक्टिविटी बढ़ेगी, वहीं पूर्वी और पश्चिमी मध्यप्रदेश में अच्छी बारिश की संभावना जताई जा रही है।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
बात करें छत्तीसगढ़ की तो रायपुर समेत प्रदेश के अनेक स्थानों में भी मानसून ने दस्तक दे दी हैं। मानसूनी तंत्र के प्रभाव से प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में आज भारी से अति भारी वर्षा संभावित हैं। कुछ स्थानों पर बिजली भी गिर सकती है। मौसम विभाग ने दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर में अति भारी बारिश की संभावना जताई हैं। बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, गरियाबंद, धमतरी, कोंडागांव, कांकेर नारायणपुर में भारी बारिश संभावित हैं। वहीं राजधानी में भी आज बारिश की संभावना जताई गई हैं। मौसम विज्ञानी एच.पी चंद्रा ने कहा कि प्रदेश के अनेक स्थानों में आज बारिश संभावित हैं। कुछ स्थानों में भारी से अति भारी वर्षा भी संभावित हैं।
