हाउसिंग बोर्ड में बंदरबांट: करोड़ो की जमीन कौड़ियों के दाम बिकी, विधायक के परिजनों को लाभ पहुंचाने बनाये नियम.. आम आदमी पार्टी का आरोप

दुर्ग 4 मार्च 2022.  गृह निर्माण मंडल पर आम आदमी पार्टी ने सत्तारूढ़ पार्टी के विधायक के भाई को लाभान्वित करने का आरोप लगाया है। आम आदमी पार्टी दुर्ग के पदाधिकारियों ने भिलाई विधायक देवेंद्र यादव के भाई धर्मेंद्र यादव को करोडो की जमीन कौडियो के भाव देने का गंभीर आरोप लगाया है। आम आदमी पार्टी विंग ने कहा कि गृह निर्माण मंडल ने कालीबाड़ी चौक के 15171 वर्ग फुट जमीन को बेचने निविदा जारी किया, जिसका आफसेट मूल्य 2 करोड़ 52 लाख रुपये तय किया। उक्त निविदा में सिर्फ भिलाई विधायक के बड़े भाई धर्मेंद्र यादव ही अकेले शामिल हुए,, और हाउसिंग बोर्ड ने उक्त जमीन धर्मेंद्र यादव को दे दिया।

दरअसल जिस जमीन को हाउसिंग बोर्ड ने मात्र 2 करोड़ 52 लाख रुपयों में बेचा उसका बाजार भाव करीब दस करोड़ रुपये है, ऐसे में शासन को करीब साढ़े सात लाख रुपयों का नुकसान हुआ। आम आदमी पार्टी का आरोप है कि उक्त निविदा छत्तीसगढ़ भंडार क्रय नियमो का पालन नहीं किया। नियमो को दरकिनार कर सिर्फ एक क्रेता होने के बाद भी टेंडर खोला गया और उसे टेंडर जारी कर दिया गया। पदाधिकारियों का आरोप है कि पूरी प्रक्रिया विधायक देवेंद्र यादव के परिवार को लाभान्वित करने के उद्देश्य से बनाई गई थी।

 

EXPOSE स्मार्ट बोर्ड खरीदी में गड़बड़ी, भंडार क्रय नियमो का उल्लंघन.. वित्त नियंत्रक की आपत्ति के बाद किया भुगतान

error: Content is protected !!