रायपुर 19 मई 2023: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में धमतरी विधायक रंजना साहू की गाड़ी पलट गई। हादसे में विधायक को हल्की चोट आई है, जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया है। वहीं, गाड़ी में सवार अन्य लोग सुरक्षित है।
WhatsApp Group
|
Join Now |
Facebook Page
|
Follow Now |
Twitter
|
Follow Us |
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
जानकारी के मुताबिक, धमतरी विधायक रंजना साहू आज एक शादी समारोह में जाने के लिए धमतरी से अपनी इनोवा कार में देवभोग के लिए निकली थी। इस दौरान गरियाबंद के कोदामाली गांव के पास सामने से तेज रफ्तार में एक ट्रक आ रही थी। ट्रक को साइड देने के चक्कर मे उनकी इनोवा पलट गई।
हादसे में बीजेपी विधायक रंजना साहू को हल्की चोट लगी, जिसके बाद उन्हें मैनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां पर उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। वाहन सवार सभी लोग सुरक्षित है।
खेत में जा पलटी कार, बाइक चालक की मौत, महिला घायल
