अभी जेल में ही रहेंगे विधायक देवेंद्र यादव, गिरफ्तारी को लेकर यादव समाज ने विरोध किया
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
स्वतंत्रबोल
बिलासपुर 21 अगस्त 2024: भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी को लेकर यादव समाज ने गहरी नाराजगी जाहिर की है। मंगलवार को बिलासपुर प्रेस क्लब में समाज के पदाधिकारियों ने इस मुद्दे पर खुलकर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि देवेंद्र यादव हमेशा समाज के हित में खड़े रहे हैं और उन्होंने कभी विघटनकारी तत्वों का समर्थन नहीं किया। अनुसूचित जाति समाज के धरना प्रदर्शन में उनकी उपस्थिति को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। समाज के नेताओं का कहना है कि विधायक यादव को राजनीतिक द्वेष के चलते फर्जी मामलों में फंसाया गया है।
देवेंद्र के करीबियों का कहना है कि अगली पेशी में वकील पुलिस पर चालान पेश करने के लिए दबाव बनाने वाली दलील देंगे। इस वक्त पूरा फोकस पुलिस से चालान पेश कराने पर ही है।
