स्वतंत्र बोल बिग इम्पैक्ट: जेजे मिशन में गड़बड़ियों पर बिफरे मंत्री, चीफ इंजीनियर को सस्पेंड कर किया जगदलपुर अटैच.. गड़बड़ियों की जाँच के लिए बनाई समिति।

रायपुर 20 फरवरी 2023.  जल जीवन मिशन में चल रहे भर्राशाही और अनियमितता पर मंत्री रूद्र गुरु ने कड़े तेवर दिखाया है। मंत्री ने साल 2021-22 के सभी टेंडर और कार्यों की जांच के लिए समिति गठित करने का निर्देश दिया है। जल जीवन मिशन में व्यापक स्तर पर भर्राशाही जारी है, स्वतंत्र बोल द्वारा लगातार इस मुद्दे पर प्रमुखता से खबरे प्रकाशित की गई जिसके बाद मंत्री ने सचिव पीएचई के अध्यक्षता में जाँच समिति बनाकर सभी कार्यो का जाँच करने और रिपोर्ट सात दिनों के भीतर मांगा है।

जेजे मिशन में पूर्व एमडी बने रहे हिस्सेदार: टेंडर में गड़बड़ी और अफसरों की मनमानी से बिगड़ी व्यवस्था, ईएनसी कोसरिया सहित ठेकेदारों को नोटिस.. मचा हड़कंप।

जल जीवन मिशन में टेंडर, इम्पैनल और कार्यो में मनमानी और अधिकारियो की हिस्सेदारी हावी रही। पूर्व एमडी सहित ईएनसी जीटी कोसरिया, तत्कालीन चीफ इंजीनियर अजय साहू, अधीक्षण अभियंता अतुल मालवे सहित अधिकारियो ने नियमो का खुला उल्लंघन किया। अब गड़बड़ियों पर अंकुश लगाने मंत्री रूद्र गुरु ने जाँच समिति बनाया है, जिसके बाद कई अफसर नप सकते है। कुछ दिन पहले मंत्री रूद्र गुरु ने सचिव,एमडी ईएनसी सहित सभी बड़े अफसरो के साथ बंगले में बैठक किया था, जिसमे जेजे मिशन में चल रही गड़बड़ी पर मंत्री नाराज हुए थे, जिसके बाद ही मंत्री ने जाँच बिठाया है।

सीई को सस्पेंड करने के निर्देश-
मंत्री रूद्र गुरु ने टेंडर सेल के प्रभारी एवं मुख्य अभियंता राजेश गुप्ता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर जगदलपुर अटैच करने निर्देशित किया है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री ने उक्त कार्यवाहियों के संबंध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कैबिनेट की बैठक में अवगत भी कराया।

 

सेक्रेटरी पर सवाल: गड़बड़ी और भ्रष्टाचार में शामिल अफसरों को क्लीन चिट, महीनो की जाँच के बाद आईएएस ने शिकायत किया निरस्त, क्या मैनेज हो गए तत्कालीन सचिव देवांगन?

 

 

error: Content is protected !!