रायपुर 5 दिसंबर 2022: छत्तीसगढ़ के सरगुजा 4 नवजात शिशुओं की मौत हो गई है। परिजनों ने इसे लेकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस पर छत्तीसगढ़ के मंत्री सिंहदेव ने कहा कि मुख्यमंत्री बघेल से बात हुई है, पहले रोड से जा रहे थे, लेकिन अब तत्काल हेलीकॉप्टर उपलब्ध करवाएं, तो वे विशेषज्ञ के साथ निकल रहे हैं।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
सिंहदेव ने कहा कि बिजली न होने की बात जांच का विषय है। बिजली का बैकअप भी होता है, जनरेटर भी था। 2020 में भी ऐसी घटना घटी थी, जिसमें हमने 1 दिन में 4 से 5 बच्चें खोए थे। उसके बाद आज हमने 4 बच्चों को खोया है, दुखद स्थिति है।
सप्लाई प्रभावित हुई है क्या? वेंटिलेटर प्रभावित हुई है क्या ?। इसके लिए सीनियर डॉक्टर्स की जांच गठित की जाएगी। टीएस ने कहा कि बच्चे के पिता बच्चे के जन्म के बाद घर ले गए थे, टीका लगाने के बाद बुखार आया, डॉक्टर ने हार्ट प्रॉब्लम बताया। वेंटिलेटर में रखने के बाद भी बच्चे नहीं बच सके।
सिंहदेव ने कहा कि परिजन वीडियो में कह रहे हैं कि बड़ा अस्पताल है, व्यवस्था होनी चाहिए, हम लोगों को गहन जानकारी लेनी पड़ेगी। सिंहदेव ने कहा कि बाकी रिपोर्ट आएगी। 5 मिनट के अंतराल में लाइट का आना-जाना लो वोल्टेज था। डॉक्टर्स का कहना है कि सिस्टम का प्रभाव में फर्क नहीं पड़ा था। कारण क्या है, जांच की जाएगी।
ब्रेकिंग: मेडिकल कॉलेज अस्पताल की बड़ी लापरवाही, 4 नवजात बच्चों की मौत, प्रबंधन में मचा हड़कंप
