रायपुर 08 जुलाई 2023: नगरीय प्रशासन मंत्री शिवकुमार डहरिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है| उन्होंने कहा कि मोदी जी के आने से छत्तीसगढ़ में कोई फर्क नहीं पड़ेगा| चुनाव होता है तभी वे छत्तीसगढ़ आते हैं| भारतीय जनता पार्टी ने कभी भी छत्तीसगढ़िया लोगों का ध्यान नहीं रखा|
WhatsApp Group
|
Join Now |
Facebook Page
|
Follow Now |
Twitter
|
Follow Us |
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
मंत्री ने कहा कि चुनाव नजदीक आता है तभी बीजेपी को राम याद आते हैं| हमारी सरकार राम की सारे काम कर रही है| हमारा राम हमारे दिल में बसा है| बीजेपी का राम चुनावी है| बीजेपी वाले लोग दिन भर जय श्री राम और शाम को ढाई सौ ग्राम वाले हैं|
बीजेपी ने बिलासपुर को खोदापुर बना दिया- डहरिया
बिलासपुर में बिल्डिंग गिरने को लेकर मंत्री शिवकुमार डहरिया ने कहा कि शहर को ऊपर से ऐसा ढक दिया गया है, जो दिखता नहीं है. बीजेपी ने बिलासपुर को खोदापुर बना दिया है| हमारी सरकार उनको ठीक करने का काम कर रही है| प्रयास करेंगे आगे इस तरीके की दुर्घटना ना हो|
मंत्री शिवकुमार डहरिया ने बोरे बासी खाकर अपने दिन की शुरुआत की

हिन्दी न्यूज़ की सबसे तेजी से उभरती हुई वेबसाइट और हिंदी मासिक पत्रिका है। देश-प्रदेश की राजनीतिक, समसामयिक, ब्यूरोक्रेसी, शिक्षा, नौकरी, मनोरंजन, बिजनेस और खेलकूद सहित आम जन सरोकारों वाली खबरों के लोगो तक पहुंचाना, खबरों के माध्यम से उनके जीवन में बदलाव लाना ही हमारा उद्देश्य है।