स्वतंत्र बोल
रायपुर 14 दिसंबर 2023. जिले के अभनपुर ब्लॉक में धड़ल्ले से अवैध खनन जारी है। खनन माफिया सरकारी सरंक्षण ने समतल जमीनों को खोदकर मुरम निकाल रहे है। क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन पर अंकुश लगाने लोगो ने एसडीएम से शिकायत पर कार्यवाही नहीं हुई। ऐसे में ग्रामीणों ने एसडीएम को हटाने की मांग की है।
WhatsApp Group
|
Join Now |
Facebook Page
|
Follow Now |
Twitter
|
Follow Us |
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
अभनपुर क्षेत्र में धड़ल्ले से मुरम सहित गौड़ खनिजों का दोहन जारी है, जिसके शिकायत जनपद सदस्य पूजा बघेल सहित ग्रामीणों ने एसडीएम जगन्नाथ वर्मा से किया था, पर रोकथाम नहीं हुई। तब जनपद सदस्य श्रीमती बघेल सहित ग्रामीणों ने एसडीएम वर्मा पर खनन माफियाओ को सरंक्षण देने के आरोप लगाते हुए कलेक्टर से एसडीएम की शिकायत कर उन्हें हटाने की मांग की है।

नवा रायपुर से लगे अभनपुर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर खनन माफियाओ द्वारा परिवहन की आड़ में नियम विपरीत खुदाई जारी है। पूर्व में एसडीएम रहे निर्भय साहू के बाद जगन्नाथ वर्मा पर गंभीर आरोप लग रहे है।
दावडा बिल्डर को नोटिस: हजारो हरे भरे पेड़ो की कटाई, सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा..एसडीएम ने मांगा जवाब।
