रायपुर, 5 नवंबर: सी.सी.टी.एन.एस. नोडल अधिकारी पीताम्बर सिंह पटेल ने रायपुर जिले के समस्त थानों में कार्यरत सी.सी.टी.एन.एस. आपरेटरों की बैठक हुई। बैठक में सीएसपी आजाद चौक मंयक गुर्जर, सी.सी.टी.एन.एस. जिला नोडल प्रभारी हेमा चंद्राकर एवं समस्त थानों के आपरेटर उपस्थित थे।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
अधिकारियों ने सी.सी.टी.एन.एस. में कार्यरत पुलिसकर्मियों को डाटा एंट्री, आई रेड, आईसीजेएस एवं आनलाईन चरित्र सत्यापन तथा किरायेदार सत्यापन, आनलाईन एफआईआर पोर्टल पर अपलोड करने तथा थानों के अन्य कार्यों को सी.सी.टी.एन.एस. में समय पर इंद्राज करने संबंधी महत्वपूर्ण निर्देश दिये गये।
सी.सी. टी.एन.एस. के माध्यम से आम जनता को बिना थाना जाये अपने निजी कार्य जैसे चरित्र सत्यापन, किरायेदार, शिकायतों तथा अन्य के लिये सी.सी.टी.एन.एस. के सिटीजन सर्विस पोर्टल की उपयोगिताओं के बारें में समझाते हुये उसके अधिक से अधिक उपयोग करने दिशा निर्देश दिये गये।
इसके साथ ही पुलिस अधिकारियों द्वारा डाटा एंट्री में आ रहे परेशानियों के बारें में चर्चा कर उनके निराकरण में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये, तथा ऑपरेटरों का मनोबल बनाये रखने उन्हें ज्यादा से ज्यादा डाटा एंट्री एवं थानें के समस्त कार्यों को समय पर पूर्ण किये जाने के फलस्वरूप नगद इनाम से प्रोत्साहित करने का निर्णय लिया गया है।
पुनिया का आज से 5 दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा, जामवाल लेंगे भाजपा की विस स्तरीय बैठक…
