लखनऊ 14 दिसंबर 2022: उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रदेश में GST की कार्रवाई पर सवाल खड़े किया है। मायावती ने जीएसटी छापेमारी पर ट्वीट करते हुए सरकार की नीतियां और कार्यशैली को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि व्यापारी पहले से ही GST के जंजाल से पीड़ित था। अब यूपी में भी GST छापेमारी से व्यापारी तंग और दुखी है।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
मायावती ने ट्वीट करते हुए कहा, “सरकार की गलत नीतियों व कार्यशैली आदि का ही परिणाम है कि पहले से ही नए जीएसटी राज के जंजाल से पीड़ित व्यापारी वर्ग अब यूपी में भी जीएसटी सर्वे/छापेमारी से तंग व दुःखी होकर बाजार बंद एवं आन्दोलन करने को मजबूर हो रहे हैं, जिसका निवारण जरूरी।”
बसपा सुप्रीमो ने अपने एक अन्य ट्वीट में कहा, “साथ ही, गरीबी, बेरोजगारी व महंगाई के इस कठिन दौर में लोगों की क्रय शक्ति काफी घट गई है, फिर भी गरीब व मजदूर वर्ग दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर भी जीएसटी की महंगी दर चुकाने को मजबूर है, किन्तु सरकार निश्चिन्त है कि उसका जीएसटी कलेक्शन बढ़ रहा है, क्या ऐसी सोच उचित, जनहितैषी?”
