शादीशुदा प्रेमिका की बेरहमी से हत्या,दूसरे लोगों से अवैध संबंधों का शक करता था प्रेमी

धमतरी 13 दिसंबर 2022: धमतरी जिले के मगरलोड तहसील ऑफिस के सामने सोमवार शाम प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को बड़ी ही बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। प्रेमिका रेशमी साहू (26 वर्ष) शादीशुदा थी, हालांकि पति के छोड़ देने के बाद वो अपने मायके मगरलोड में आकर रह रही थी।

जानकारी के मुताबिक, रेशमी साहू वार्ड क्रमांक 15 मथुरा नगर मगरलोड में रहती थी। वहां वो जीवनयापन के लिए चाय की दुकान लगाती थी। उसकी चाय की दुकान में खिसोरा के रहने वाले शत्रुघ्न साहू का आना-जाना था। दोनों की मुलाकातें बढ़ीं और उनमें प्रेम संबंध बन गया। इस बीच शत्रुघ्न को अपनी प्रेमिका रेशमी के चरित्र पर संदेह था। उसे लगता था कि उसका अवैध संबंध अन्य लोगों के साथ भी है। इसे लेकर दोनों के बीच धीरे-धीरे विवाद बढ़ने लगा।

सोमवार शाम को भी इसी बात पर दोनों का विवाद हुआ, जिसके बाद प्रेमी ने रेशमी पर डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। लोगों ने महिला को मगरलोड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। लेकिन बहुत अधिक खून बह जाने के कारण रेशमी की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी शत्रुघ्न साहू को फिलहाल गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

सोमवार को अज्ञात युवक की मिली सड़ी-गली लाश

सोमवार को ही धमतरी जिले के मकई तालाब में एक अज्ञात युवक की सड़ी-गली लाश मिली है। लोगों ने शव को देखकर पुलिस को खबर की। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तालाब से शव को बाहर निकाला। युवक की गला रेतकर हत्या की पुष्टि हुई है। लाश करीब 48 से 72 घंटे पुराना है। आशंका है कि हत्या कर शव को तालाब में फेंका गया है। सबसे बड़ी बात ये है कि घटनास्थल से कोतवाली की दूरी महज 1 किलोमीटर है। यहां 24 घंटे चहल-पहल रहती है। बस्ती के किनारे हुई हत्या से सुरक्षा पर भी सवाल उठ रहे हैं।सिटी कोतवाली पुलिस को मकई तालाब में लाश मिलने की सूचना सोमवार को शाम करीब 4.15 बजे हुई।

तालाब में लाश को एक व्यक्ति ने देखा, जब वह हाथ धोने तालाब में उगे घास को हटाया। इसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। कुछ देर बाद कोतवाली टीआई व डीएसपी शेरसिंह बंदे, साइबर सेल प्रभारी नरेश बंजारे सहित अन्य पुलिस अफसर, जवान घटना स्थल आए। स्थानीय लोगों की मदद से शव को तालाब से निकाला गया। लाश करीब 48 से 72 घंटे पुराना होने से खूब दुर्गंध उठ रही थी। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई की। शाम करीब 7 बजे मृतक का पहचान क्रांति चतुर्वेदी के रूप में हुई है। वह हफ्तेभर से घर से लापता था।

रिटायर्ड DIG की पत्नी अलका को उम्रकैद के साथ लगा भारी जुर्माना, BJP महिला नेता की हत्या को लेकर रची थी साजिश

error: Content is protected !!