कांग्रेस नेता गिरफ्तार: NGO के नाम पर धोखाधड़ी, महाराष्ट्र पुलिस ने कांग्रेस नेता को किया गिरफ्तार

दुर्ग 5 नवम्बर 2022: जिले के कांग्रेसी नेता और अहिरवारा विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रत्याशी रहे अशोक डोंगरे को महाराष्ट्र पुलिस ने गिरफ्तार किया है। डोंगरे पर एनजीओ के नाम पर कई लोगों से करोड़ों रुपए की ठगी का आरोप है। शुक्रवार को अचानक महाराष्ट्र पुलिस भिलाई पहुंची और अशोक डोंगरे को घर से गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। भिलाई नगर थाना प्रभारी राजेश साहू ने बताया कि अशोक डोंगरे ने एनजीओ की आड़ में महाराष्ट्र के कई लोगों के साथ करोड़ों रुपए की ठगी की है, उनके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज है, जिसके बाद महाराष्ट्र पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी की है। महाराष्ट्र पुलिस दुर्ग पुलिस को साथ लेकर अशोक डोंगरे के रुआबांधा स्थित घर पहुंची और उन्हें गिरफ्तार किया।

हार गए थे चुनाव

कांग्रेस नेता अशोक डोंगरे बीएसपी कर्मी भी हैं। उन्होंने साल 2013 में अहिवारा विधानसभा से कांग्रेस से टिकट लेकर चुनाव लड़ा था। यह चुनाव उन्हें भाजपा प्रत्याशी सांवलाराम डाहरे ने हरा दिया था। डोंगरे पहले भिलाई तीन मस्जिद के पास रहते थे। उसके बाद पिछले चार-पांच सालों से वह रुआबांधा सेक्टर में शिफ्ट हो गए थे उसकी गिरफ्तारी से राजनीतिक महकमे में चर्चा का विषय है।

फर्जी जेल अफसर ने की महिला से ठगी, उसके पति को जेल से निकालने दिया झांसा

error: Content is protected !!