दिल्ली 17 दिसंबर 2022: दिल्ली के कालका जी इलाके में एक शख्स ने अपने 2 साल के बेटे को बालकनी से नीचे फेंका दिया और उसके बाद खुद भी नीचे कूद गया। आरोपी शख्स का नाम मान सिंह बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबकि दोनों घायलों को एम्स में भर्ती किया गया। ये घटना कल की है। पुलिस के मुताबिक मान सिंह और उसकी पत्नी पूजा के बीच कई दिनों से झगड़ा चल रहा था। इसलिए पूजा अपने 2 बच्चों के साथ अपनी दादी के पास कालका जी आ गई थी।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
कल मान सिंह उनसे मिलने के लिए वहां पहुंचा था। इस दौरान पूजा से झगड़ा हो गया और बाद में उसने बच्चे को नीचे फेंक दिया। फिर खुद भी नीचे कूद गया। पुलिस ने हत्या की कोशिश का केस दर्ज कर आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। युवती की गोली मारकर हत्या यूपी के हरदोई जिले के बेहटा गोकुल थाना इलाके के एक गांव में पंचायत सहायक के पद पर तैनात एक युवती की शुक्रवार को उसके पड़ोसी ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, घटना के पीछे का कारण प्रेम प्रसंग बताया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
एसबीआई का फर्जी अधिकारी गिरफ्तार, ठगी केस में सहयोगी के साथ पकड़ाए
