पुलिस की बड़ी कार्यवाही: 2 लाख रुपये कीमत के नशीले के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार.. गाड़ी में घूम घूम कर बेचते थे आरोपित

रायपुर 11 अक्टूबर 2022:  रायपुर में पुलिस नशे के कारोबारियो को धरपकड़ किया है। पुलिस ने 2 लाख रुपये कीमत के नशीली टैबलेट के साथ 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। राजधानी पुलिस ने आजाद चौक थाना क्षेत्र में आरोपितों को पकड़ा।

महादेव सट्टा की कहानी: साल 2019 में चार युवको ने शुरू किया, सट्टा चलाने की ट्रेनिंग ली.. पुलिस से बचने सपरिवार पहुंचे दुबई और वही से देश भर में चलाने लगे ऑनलाइन सट्टा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि मुकुट नगर के पास दो अलग – अलग दोपहिया वाहनों में सवार दो व्यक्ति बैग में प्रतिबंधित नशीली टेबलेट्स बिक्री के लिए ले जाने की सूचना मिली। पुलिस ने जाँच पड़ताल की और मुखबीर द्वारा बताए दोपहिया वाहनों एवं हुलिये के व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपितों ने अपना नाम कियाजुद्दीन खान उर्फ विक्की व जे. भास्कर राव निवासी रायपुर का होना बताया। पुलिस को बैग की तलाशी लेने पर अल्प्राजोलम एवं स्पास्मों नामक प्रतिबंधित नशीली टेबलेट पाया। 120 नग अल्प्राजोलम एवं 144 नग स्पास्मों प्रतिबंधित नशीली टेबलेट तथा घटना में प्रयुक्त बुलेट वाहन क्रमांक सी जी 04 एल आर 3438 तथा एवेंजर वाहन क्रमांक सीजी 04 एम सी 3316 वाहन जप्त किया गया। पुलिस ने आरोपितों की सूचना पर  आरोपित रविंद्र गोयल को उसकी कार सीजी 04 के जे 8707 को दवाइयों के साथ गिरफ्तार किया। गोयल गाड़ी में दवाइयां ले जाकर बिक्री करता था।
CG में 3 मामलों का खुलासा….हत्या के 6 आरोपी पकड़े गए… 13 लाख के गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार… पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली सिरप के साथ 3 आरोपियों को भी धर दबोचा
error: Content is protected !!