नेपाल में बड़ा हादसा, भूस्खलन के चलते नदी में बह गईं दो बसें, 7 भारतीयों की मौत…
WhatsApp Group
|
Join Now |
Facebook Page
|
Follow Now |
Twitter
|
Follow Us |
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
स्वतंत्रबोल
काठमांडू 12 जुलाई 2024 : मानसून के दस्तक ने हाहाकार मचा दिया है। आज सुबह-सुबह भारत का पड़ोसी देश नेपाल में एक बड़ा हादसा हो गया है। मदन-आश्रित राजमार्ग पर भूस्खलन के कारण यात्रियों को लेकर जा रही दो बसें फिसलकर त्रिशूली नदी में बह गईं। बस में करीब 63 लोग सवार थे। हादसे के बाद से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। नेपाल पुलिस और सशस्त्र पुलिस बल के जवान बचाव अभियान में जुटे हुए हैं।
वहीं बताया जा रहा है कि इस हादसे में 7 भारतीयों की मौत हो गई है। जबकि, बस में सवार सभी (करीब 63) यात्री लापता हैं। हादसे की भयावहता को देखते हुए मरने वालों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है। बता दें कि नेपाल में खराब मौसम लोगों के लिए आफत बना हुआ है।जानकारी के मुताबिक सड़क विभाग ने नारायणघाट काठमांडू सड़क खंड को पंद्रह दिनों के लिए बंद कर दिया था। लेकिन इसके बाद भी यातायात सेवा बहाल है। दरअसल, नेपाल में ज्यादा बारिश होने के कारण अलग-अलग जगहों पर लैंडस्लाइड हो रही है, जिससे कई सड़कें बंद कर द दी गई हैं।बड़ी खबरः रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की बिगड़ी तबीयत, Delhi AIIMS में कराए गए भर्ती- Rajnath Singh Health

हिन्दी न्यूज़ की सबसे तेजी से उभरती हुई वेबसाइट और हिंदी मासिक पत्रिका है। देश-प्रदेश की राजनीतिक, समसामयिक, ब्यूरोक्रेसी, शिक्षा, नौकरी, मनोरंजन, बिजनेस और खेलकूद सहित आम जन सरोकारों वाली खबरों के लोगो तक पहुंचाना, खबरों के माध्यम से उनके जीवन में बदलाव लाना ही हमारा उद्देश्य है।